Reading: NPS-UPS नहीं, केवल OPS चाहिए: डॉ. संजीव गुलेरिया ने उठाई 10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक पेंशन की मांग

NPS-UPS नहीं, केवल OPS चाहिए: डॉ. संजीव गुलेरिया ने उठाई 10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक पेंशन की मांग

RamParkash Vats
3 Min Read

वित्त राज्य मंत्री केंद्रीय सरकार पंकज चौधरी का यह बयान कि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होगी क्योंकि सरकारी खजाने पर अस्थिर वित्तिय देनदारी इस का कारण है इस पर हिमाचल प्रदेश न्यु पेंशन स्कीम दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले , सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी महासंघ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरीया ने आज यहां प्रैस वार्ता में कहा कि एक तरफ सरकार देश के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण की रीढ़ कहे जाने वाले कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने से पीछे हट रही है। यदि देश आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहा है, तो उसका लाभ कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए।

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि ……सरकारी सेवा में जीवन के 30-35 वर्ष समर्पित करने के बाद कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वृद्धावस्था में निश्चित और स्थिर आय की आवश्यकता होती है। OPS के तहत अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में मिलना सुनिश्चित होता है, जिससे सम्मानजनक जीवन यापन संभव हो पाता है।

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि NPS के बाद सरकार द्वारा लाई गई एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को भी कर्मचारी संगठनों ने खारिज कर दिया है। कर्मचारियों का मानना है कि UPS केवल एक दिखावा और मध्यमार्ग है, जिसमें बिना अंशदान वाली पुरानी पेंशन योजना (OPS) जैसी पूर्ण सुरक्षा और लाभ शामिल नहीं है।

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी वर्ग NPS और UPS दोनों विकल्पों को नकारते हुए केवल और केवल मूल पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की माँग पर अडिग है और उस के लिए पुरे देश भर के कर्मचारी अधिकारी संघर्ष करते रहेंगे।
डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा OPS बहाली का कदम यह स्पष्ट करता है कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए पुरानी पेंशन योजना ही सबसे उपयुक्त विकल्प है , डाक्टर संजीव गुलेरीया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से आग्रह किया है कि वह दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी वर्ग को पद के अनुरूप सम्मानजनक पेंशन व्यवस्था लागू करें जिस से कि दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी वर्ग का बुढ़ापे में जीवन यापन और अंत सुखद हो । डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बधाई के पात्र हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट होने के वावजूद पुरानी पेंशन योजना लागू करी हिमाचल प्रदेश में।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!