DHARMSHALA,NEWS INDIA AAJ TAK,EDITOR RAM PARKASH VATS
पर्यटन सीजन के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने मैक्लोडगंज में होटल एसोसिएशन एवं टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान होटल संचालकों को निर्देश दिए गए कि विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधी सी-फॉर्म (C-Form) समय पर भरना सुनिश्चित करें। साथ ही होटल कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाने और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए भी कहा गया।

वहीं टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा पर्यटकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

