Reading: फिल्मी स्टाइल में हिमाचल प्रदेश में ठगी का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाशों ने खुद को टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर शराब के ठेके पर फिल्मी अंदाज में छापा मार दिया।

फिल्मी स्टाइल में हिमाचल प्रदेश में ठगी का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर बदमाशों ने खुद को टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर शराब के ठेके पर फिल्मी अंदाज में छापा मार दिया।

RamParkash Vats
2 Min Read
फिल्मी स्टाइल में BMW सवार फर्जी अधिकारियों का नकली छापा,महंगी बोतलें लूटकर फरार

SANKETIC PHOTO

SANKETIC PHOTO

हमीरपुर,26/04/2026 /सूत्रों अनुसार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शातिर ठगों ने फिल्मी अंदाज़ में वारदात को अंजाम देते हुए खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर शराब ठेकों पर नकली छापेमारी की और कर्मचारियों को धमकाकर महंगी शराब की बोतलें मुफ्त में ले उड़े। मामला सामने आते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सौरभ कटोच, जो यूनिक वाइंस के साझेदार हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ अज्ञात लोग लगातार उनके विभिन्न ठेकों पर पहुंच रहे हैं। ये आरोपी खुद को राज्य आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर पहले रौब झाड़ते हैं और फिर कर्मचारियों को कार्रवाई का डर दिखाकर महंगी शराब और बीयर की मांग करते हैं। डर के माहौल में कर्मचारी उनकी बात मानने को मजबूर हो जाते हैं।शिकायत के मुताबिक, आरोपी लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आते थे, जिससे उनका दबदबा और भी बढ़ जाता था। एक व्यक्ति BMW (नंबर HP 84 0040) में पहुंचा, जबकि दूसरा i20 (नंबर HP 22 F 1461) में सवार होकर ठेकों पर आया। दोनों ने खुद को अधिकारी बताते हुए बिना भुगतान शराब ले ली।

वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। 18 अप्रैल को मट्टन सिद्ध स्थित ठेके पर दोपहर करीब 2 बजे, 19 अप्रैल को बड़सर के भिरा क्षेत्र में शाम 3 बजे और 24 अप्रैल को रात करीब 7:30 बजे फिर से ठेके पर पहुंचकर आरोपियों ने यही तरीका अपनाया। हर बार कर्मचारियों को लाइसेंस रद्द करवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शराब हड़प ली गई।पुलिस थाना सदर हमीरपुर ने मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ियों के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। शुरुआती जांच में इसे पेशेवर ठगों का गिरोह माना जा रहा है, जो सरकारी

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!