Reading: जरूरी सूचना (मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान)

जरूरी सूचना (मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान)

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज़ इंडिया आजतक, ज्वाली 20 मार्च 2026,संपादक राम प्रकाश बत्स
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ज्वाली द्वारा नगर पंचायत नगरोटा सूरियाँ, नगर पंचायत कोटला एवं नगर परिषद ज्वाली के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार स्थानीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण हेतु विशेष अभियान 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है।
👉 जिन मतदाताओं का नाम पहले से प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं है, या
👉 जो अपनी किसी प्रविष्टि में संशोधन/शुद्धिकरण करवाना चाहते हैं, या
👉 किसी अन्य मतदाता की प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं,
वे संबंधित कार्यालयों में निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए संपर्क करें:
तहसीलदार, नगरोटा सूरियाँ
तहसीलदार, ज्वाली
नायब तहसीलदार, कोटला
उपमंडलाधिकारी (नागरिक), ज्वाली
  नए मतदाता ध्यान दें:
जो नागरिक 1 अप्रैल 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु फॉर्म-4 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
  नाम जांचने के लिए:
अपने संबंधित तहसील कार्यालय या उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ज्वाली की निर्वाचन शाखा में संपर्क करें।
  ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए:
मतदाता सूची से संबंधित जानकारी हेतु अपने ग्राम पंचायत सचिव या खंड विकास अधिकारी के कार्यालय से संपर्क करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!