Reading: एसीपीएस बहाली की मांग को लेकर पशु चिकित्सकों का ज्ञापन, बजट 2026-27 से जोड़कर उठी आवाज

एसीपीएस बहाली की मांग को लेकर पशु चिकित्सकों का ज्ञापन, बजट 2026-27 से जोड़कर उठी आवाज

RamParkash Vats
2 Min Read

हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, जिला ऊना ने आश्वस्त कैरियर प्रगति योजना (एसीपीएस) को पुनः लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उपनिदेशक पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रेषित किया गया। संघ का कहना है कि एसीपीएस समाप्त होने से विभाग में कार्यरत पशु चिकित्सकों की पदोन्नति और वेतन प्रगति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।ला

सचिव डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 3 जनवरी 2022 से एसीपीएस को बंद कर दिया गया, जिसके बाद पशुपालन विभाग में कैरियर प्रगति लगभग ठप हो गई है। विभागीय ढांचे में पदोन्नति के सीमित अवसर होने के कारण अधिकारियों को वरिष्ठ पद तक पहुंचने में 20 से 30 वर्ष तक का समय लग रहा है। पहले 4, 9 और 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपीएस के तहत वेतन लाभ मिलते थे, लेकिन योजना बंद होने से समान सेवा अवधि वाले अधिकारियों के वेतनमान में असमानता पैदा हो गई है।

संघ ने विशेष रूप से वर्ष 2008 के बाद नियुक्त हुए युवा पशु चिकित्सकों की स्थिति को गंभीर बताया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ये चिकित्सक लंबे समय से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में पशुपालकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कैरियर प्रगति और आर्थिक प्रोत्साहन न मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।पशु चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आगामी बजट वर्ष 2026-27 में एसीपीएस को पुनः लागू किया जाए। संघ का कहना है कि इससे न केवल विभाग में वेतन समानता और न्याय सुनिश्चित होगा, बल्कि पशु चिकित्सकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!