Reading: राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने शुरू की “कन्यादान योजना”निर्धन परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने शुरू की “कन्यादान योजना”निर्धन परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

RamParkash Vats
3 Min Read

कार्यक्रम में योजना की रूपरेखा बताते हुए विकास हिंदू ने कहा कि संगठन द्वारा एक सेल्फ केयर टीम गठित की गई है, जो निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु एक लाख से पाँच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ वही परिवार ले सकेंगे जो अपनी बेटी की शादी के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि लाभार्थी परिवार योजना से जुड़ी नियम एवं शर्तों की पूरी जानकारी सिविल लाइन स्थित संगठन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।मुख्य अतिथि आईपीएस विनायक भोसले ने अपने संबोधन में कहा कि “इस तरह की सामाजिक सोच और पहल करने वाला राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना पहला संगठन है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू और उनकी टीम को हृदय से बधाई देता हूं। समाज के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले लोग बहुत कम होते हैं।”

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शुक्ला ने जानकारी दी कि इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी के परिवार का कम से कम एक सदस्य संगठन का सदस्य होना अनिवार्य है। शादी की तारीख से तीन सप्ताह पूर्व आवेदन करना होगा, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता जांच करेंगे और शादी से तीन दिन पहले अनुदान राशि लाभार्थी के घर पहुंचा दी जाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नमिंदर अवस्थी ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई निर्धन परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने को मजबूर नहीं होगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!