Reading: मासिक समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को किया

मासिक समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को किया

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर धर्मशाला में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तथा विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य खंड नूरपुर अन्य स्वास्थ्य खंडों के स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने, आम जनता तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने तथा सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों तथा उनकी प्रगति पर भी चर्चा की गई।स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव, समय पर जांच, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों के बारे में जागरूक करते हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!