Reading: जड़ा गांव मे घर के अंदर सो रहे बी पी एल परिवार के मालिक पर भरभरा कर गिरा मकान, दौड़कर बचाई जान

जड़ा गांव मे घर के अंदर सो रहे बी पी एल परिवार के मालिक पर भरभरा कर गिरा मकान, दौड़कर बचाई जान

RamParkash Vats
3 Min Read

SANKETIC PHOTO

प्रदेश की विधानसभा नूरपुर के अंतर्गत गांव जड़ा में बीती रात तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के अंदर सो रहे मांगों राम पर अचानक उनका मकान भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि दीवारें गिरने की आहट मिलते ही उन्होंने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन देखते ही देखते पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।जड़ा निवासी मांगों राम पुत्र खोजू राम ने बताया कि वह रात को अपने घर के अंदर सो रहे थे। अचानक मकान की दीवारों से ईंटें गिरने लगीं। खतरा भांपते ही वह जान बचाकर बाहर की ओर दौड़े और उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान धड़ाम से गिर पड़ा।

हादसे के बाद मांगों राम के सामने अब सबसे बड़ी समस्या रहने और खाने की खड़ी हो गई है। घर गिरने के कारण उनका रोजमर्रा का सामान और अन्य जरूरी सामान भी मलबे के नीचे दब गया है। ऐसे में अगर दोबारा बारिश होती है तो बचा हुआ सामान भी पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है।मांगों राम ने बताया कि वह बीपीएल परिवार से हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। वह घर में अकेले रहते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान मंजूर हुआ है और पहली किश्त भी उनके खाते में आ चुकी है, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वह सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से भी मकान का निर्माण पूरा करवाने में असमर्थ हैं।

अब अचानक मकान गिर जाने से इस गरीब व्यक्ति के सामने सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में मांगों राम ने सरकार और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और सुरक्षित रहने की व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई है।इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत बरूही के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किश्त भी उनके खाते में डाली जा चुकी है, लेकिन बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह मकान का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं।
इस मामले मे नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी संभव सहायता होगी, वह तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मांगों राम के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!