
प्रसिद्ध हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र, गूगा महाराज का खेल होगा मुख्य आकर्षण

जिला सिरमौर की विधानसभा श्री रेणुका जी के विकास खंड सगड़ाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवामानल के सतीबाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गूगा नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ किया जा रहा है। श्री जाहर्वीर गूगा कमेटी की ओर से आयोजित यह महोत्सव शनिवार, 5 सितंबर 2026 को देवामानल स्थित सतीबाग गूगा शैड में आयोजित होगा।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत देवामानल की प्रधान संगीता पुंडीर एवं उपप्रधान भीम देव पुंडीर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर सोहन लाल और सुनीता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।महोत्सव में इस वर्ष हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक हरिचन्द ठाकुर, प्रसिद्ध कलाकार राजेश नीटू, हिमाचली कलाकार कृतिका तथा पहाड़ी कलाकार रविन्द्र चौहान अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इसके अलावा याराना म्यूजिकल बैंड राजगढ़, हिमाचल की प्रस्तुति तथा शिवा साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएगी।महोत्सव का मुख्य आकर्षण गूगा महाराज का खेल रहेगा। धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, पहाड़ी संगीत और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजक कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित 5 सितंबर को सतीबाग गूगा शैड, देवामानल पहुंचकर गूगा महाराज का आशीर्वाद लें और गूगा नवमी महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

