Reading: ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों को किया नमन, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत

ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों को किया नमन, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर। विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय एवं एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुआपुर परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य ध्वजारोहण एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह दिनकर की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्ष मुजीब अहमद के संचालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इसके बाद भारत माता, मां सरस्वती, डॉ. भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी सहित महान महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज एडिटर अनुज कुमार जैन, तहसील संयोजक महमूदाबाद शिवनाथ, चित्रांश श्रीवास्तव, जाकिर, ओम प्रकाश शुक्ल, सुनील कुमार शुक्ल, मोहम्मद अशरफ खान, मोहम्मद कासिम खान कादरी, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता, भाईचारे और देश की अखंडता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!