Reading: साढ़े 3 साल, 29 तारीखें और 19 इंटरिम ऑर्डर… तब जाकर मेडिकल कॉलेज का टेंडर अलॉट हुआ।

साढ़े 3 साल, 29 तारीखें और 19 इंटरिम ऑर्डर… तब जाकर मेडिकल कॉलेज का टेंडर अलॉट हुआ।

RamParkash Vats
3 Min Read

जिला होशियारपुर में आज भी 184 डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं।

तलवाडा(पंजाब) 8 मई 2026,न्यूज इंडिया आजतक रिपोर्टर

कंटेंप्ट केस में VC के दौरान स्वास्थ्य सचिव द्वारा 1000 नए डॉक्टरों की भर्ती निकालने की बात कही गई थी।
उस नई भर्ती प्रक्रिया में से केवल 70 डॉक्टरों की भर्ती ही जिला होशियारपुर को मिली, लेकिन इसके बावजूद आज भी 184 पद खाली हैं।
ये सभी आंकड़े खुद स्वास्थ्य सचिव द्वारा माननीय हाई कोर्ट में दायर एफिडेविट में दिए गए हैं।

2019 में हमारे धरने की प्रमुख मांग थी कि तलवाड़ा को PGI Satellite, Centre या मेडिकल कॉलेज दिया जाए।
हमारे धरने के दौरान ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा और उसी दौरान माननीय हाई कोर्ट में PIL भी दायर थी।
बाद में भारत सरकार ने प्रस्ताव को अप्रूवल किया । और अपने हिस्से के 60 % हिस्से की पहली इंस्टॉलमेंट के 50 करोड़ भी दिए । 13 जुलाई 2023 को भारत सरकार ने कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट केस में यह बात रखी थी ।

क्योंकि क्राइटेरिया के अनुसार 200 बेड वाले अस्पताल को अपग्रेड करके ही जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज बनाया जा सकता था, इसलिए यह जिला होशियारपुर को अलॉट हुआ।

इसके बाद 28 जनवरी 2020 को माननीय हाई कोर्ट ने जिला होशियारपुर में खाली डॉक्टर पद भरने और मेडिकल कॉलेज का अगला सेशन शुरू करने के आदेश दिए।
आदेश की पूर्ण पालना न होने के कारण नवंबर 2022 में हमारे द्वारा कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट दायर की गई ।

माननीय न्यायालय के हस्तक्षेप से BBMB अस्पताल तलवाड़ा में डॉक्टर तो पूरे हुए, लेकिन वे अभी भी स्थायी नहीं हैं।
साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ, ICU, HDU, Blood Bank और Dialysis जैसी सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है।

इसी कारण वर्ष 2026 में तलवाड़ा के लिए फिर से PGI Satellite एवं AIIMS Satellite Centre की मांग को लेकर माननीय हाई कोर्ट में नई PIL दायर की गई है।
इस मामले में भारत सरकार, पंजाब सरकार और BBMB को नोटिस जारी हो चुके हैं तथा 13 मई 2026 को जवाब दाखिल करना है।संघर्ष अभी जारी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!