महमूदाबाद (सीतापुर)महमूदाबाद सीतापुर/21/11/2025/चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

सरावगी टोला स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय भक्तामर पाठ एवं विधान का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया।

आचार्य सुलभ सागर महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूरे भक्तिभाव के साथ विधान में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पुष्पदंत का जन्म एवं तप कल्याणक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरा मंदिर परिसर जोरदार जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

सुबह से ही जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे पहले भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन-अर्चन कर धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। इसके बाद आचार्य सुलभ सागर महाराज की उपस्थिति में भक्तामर विधान प्रारंभ हुआ। विधानाचार्य रवी कीर्ति ने भजनों की धुन पर मंत्रोच्चार करते हुए विधिवत विधान व पूजन संपन्न कराया।

सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य शैलेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष अनुज जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे

